फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers earned respect as large Chaudhry Messiah

बड़े चौधरी ने मसीहा बनकर दिलाया किसानों को सम्मान

Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers earned respect as large Chaudhry Messiah
Chaudhary Charan Singh's 114th birth anniversary - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। किसानों के सच्चे हितैषी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 114 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर और देहात में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। हवन यज्ञ कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को गुरुद्वारा तिराहे के पास चौधरी चरण सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट, जयवीर सिंह कुड़ाना, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, रणधीर सिंह, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह, डाक्टर प्रताप चौधरी, रामकुमार सिंह और देवराज पहलवान आदि ने यज्ञ किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उधर, माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया। फिर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी गई। यहां रालोद के प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोहनपाल कसेरवा और जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा ने कहा कि चौधरी साहब का जीवन दर्शन हमेशा किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों को समाज में मुख्यधारा से जोड़कर राष्ट्र      निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरणास्त्रोत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव रंधावा मलिक, युवा जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी, सुनील मलिक और राहुल सैनी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने  की मांग की। इस दौरान बाबा सूरजमल, बाबा श्याम सिंह, आशुतोष पंवार, विकास धीमान, हरेंद्र ताना, पंकज, कासिम, जगदीश कश्यप, बलवंत चौधरी, अरुण मान, डॉ. पुष्पेंद्र, योगेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, रालोद छात्र     सभा की ओर से गन्ना समिति कार्यालय में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।            

    इस दौरान विशाल करोड़ी,   रामकुमार वर्मा, मोहित राठी, तरुण पंवार, रामपाल, अभिनव शर्मा, सरफराज खां, विक्की, हिमांशु   आदि मौजूद रहे।
गांव भैंसवाल में देश भक्त आंदोलन की ओर से हरपाल सिंह फौजी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस पर यज्ञ किया। इस   दौरान सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में तुगलक रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आवास को संग्रहालय घोषित किया जाए। किसान मसीहा के आदर्शों पर चलें। सभा में देवराज पहलवान, अमित कादियान, सतबीर मूंछ, मोहित कादियान सागर, कादियान, प्रवीण, वेदपाल, सुंदरपाल, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे। 

चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण
कांधला। एलम नगर पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 114वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इससे पूर्व यज्ञ किया गया और रागनी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 

 चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक रतनपाल पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और मजबूरों के लिए अर्पित किया। उन्होंने कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। उनका पूरा राजनीतिक जीवन बेदाग रहा। प्रीती चौधरी राजस्थान ने चौधरी साहब के ऊपर बनाई गई रागनी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।


यूपी के सुरेश कुमार और अमित शर्मा ने भी लोक-गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष उदयवीर सिंह पंवार, सतवीर पंवार, सुल्तान सिंह, धर्मपाल भारसी, नरेंद्र पंवार, प्रभात पंवार, विक्रांत पंवार, कृष्णपाल पंवार, राजेंद्र पंवार, संदीप पंवार, विशाल पंवार, राजपाल प्रधान, सुरेश प्रधान भभीसा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed