फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' debt doubled: Sudhir Panwar

-मोदी- योगी सरकार में किसान का क़र्ज हुआ दोगुना- -प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य घोषित करने में क्यो देरी कर रही है- सुधीर पंवार

Mon, 13 Sep 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers' debt doubled: Sudhir Panwar
शामली क्षेत्र के गांव मसवा किसान मजदूर सम्मेलन में भाग लेते सपा नेता डॉ सुधीर पंवार व सपा जिला अध - फोटो : SHAMLI
मोदी-योगी सरकार में किसानों का कर्ज हुआ दोगुना: सुधीर पंवार
विज्ञापन

शामली। थानाभवन क्षेत्र के मसावी गांव में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में सपा के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच सालों में किसानों का क़र्ज दोगुना हो गया है। सरकार द्वारा घोषित रबी फसलों में किसानों की आमदनी बढ़ने के बजाय कम हुई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ना मूल्य 362 रुपये क्विंटल है, लेकिन योगी सरकार वादा करने के बाद भी गन्ना मूल्य घोषित करने में देरी क्यों कर रही है। सोमवार को थानाभवन क्षेत्र के मसावी गांव में किसान-मजदूर सम्मेलन में सपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में किसानों की हालत बदतर हुई है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की आमदनी कम होने के कारण श्रमिकों की आमदनी भी घटी है। सम्मेलन में सपा नेता जावेद जंग , सच्चू प्रधान, अनुज पंवार ,नईम राणा, मास्टर ग़फ़्फ़ार ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता शानू प्रधान ने की। सम्मेलन में नजाकत, शमशाद मिरासी, रहमान राणा, सनव्वर राणा, अबरार, शर्मा, खुशनूद, जमशेद पहलवान, राम सेवक कश्यप, भूपेद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed