फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers create ruckus at IFFCO centre for fertilizer

Shamli News: खाद के लिए इफको केंद्र पर किसानों का हंगामा

Sat, 23 May 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus at IFFCO centre for fertilizer
कांधला में खाद वितरण के दौरान हंगामा करते किसान । संवाद
- पुलिस ने संभाली व्यवस्था, कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे की नवीन सब्जी मंडी स्थित इफको केंद्र पर शुक्रवार को खाद वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाद लेने पहुंचे सैकड़ों किसानों के हंगामे के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए किसानों को लाइन में लगवाकर व्यवस्था सुचारू कराई।
किसानों का आरोप है कि वे कई दिनों से खाद लेने के लिए इफको केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसानों ने केंद्र कर्मचारियों पर परिचित लोगों को प्राथमिकता देकर खाद वितरण करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आम किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही, जबकि कुछ लोगों को सीधे खाद उपलब्ध करा दी जाती है।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में 6 से अधिक इफको केंद्र संचालित हैं, लेकिन कई दिनों से खाद की कमी के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान और अन्य फसलों की तैयारियों के बीच खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जैसे ही नवीन सब्जी मंडी स्थित इफको केंद्र पर खाद पहुंचने की सूचना किसानों को मिली, बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए। देखते ही देखते केंद्र के बाहर लंबी लाइनें लग गईं और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
स्थिति बिगड़ने पर केंद्र कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर किसानों को लाइन में खड़ा कराया और शांतिपूर्वक खाद वितरण कराया।

खाद लेने पहुंचे किसानों ने इफको केंद्र के बाहर हंगामा करते हुए जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान तिरसपाल, जाकिर, दिनेश, बालेंद्र, सोनू, इशम सिंह, सद्दाम, नवीन, सुभाष, हसर और पुष्पेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed