{"_id":"57f7ee154f1c1b943426f8c6","slug":"farmer-sitting-on-a-dharna-at-the-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान की मांग को ऊन मिल गेट पर धरने पर बैठे रहे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान की मांग को ऊन मिल गेट पर धरने पर बैठे रहे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 08 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का ऊन चीनी मिल पर धरना 12वें दिन भी धरना जारी रहा। उधर मिल प्रशासन द्वारा बगैर किसानों से वार्ता किए ही 10 दिनों के गन्ना भुगतान की एडवाइज समिति को भेज दी गई।
ऊन मिल गेट पर क्षेत्र के किसानों का धरना जारी है। किसानों में उस समय रोष फैल गया जब किसानों को पता चला कि मिल प्रशासन ने दस दिन के भुगतान की एडवाइज गन्ना समिति को भेज दी गई है। उसका पैसा अभी पूरा नहीं है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन व मिल प्रशासन किसानों को गुमराह कर फूट डालना चाहते हैं। किसानों का कहना कि जब तक संपूर्ण भुगतान मिल के द्वारा नहीं किया जाता तब तक मिल के अंदर मरम्मत कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
किसानों ने गन्ना समिति बोर्ड की बैठक में डायरेक्टरों के नदारद रहने पर भी रोष व्यक्त किया है। धरने पर योगेश, राजबीर ऊन, मनोज, बिट्टू, देवेंद्र, सेवाराम, रविंद्र मुंडेट, फुरकान, तिलकराम गागोर, रवि सिरोही, पप्पू, आदि शामिल रहे।