फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer shot dead

किसान की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead
गढ़ीपुख्ता (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव पेलखा में खेत पर पानी चलाने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव पेलखा निवासी प्रमोद अपनी मां के साथ रहता था। उसका भाई विनोद अपने परिवार के साथ अलग रहता है। शनिवार दोपहर प्रमोद खेत पर पानी चलाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन देर रात तक भी नहीं लौटा। रविवार सुबह भाई विनोद अपने पुत्र वरदान और पड़ोसी रुपेंद्र के साथ खेत पर प्रमोद की तलाश में पहुंचा तो वहां पर उसका शव चकरोड पर पड़ा मिला। उसके सीने में गोली मारी गई थी। प्रमोद की हत्या की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन

विनोद की सूचना पर गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास शराब की खाली बोतल, नमकीन और गिलास बरामद हुए। एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ भवन अमित सक्सेना ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई विनोद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर की है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही केस का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम ने तलाशे सुराग
एसपी के निर्देश पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड ने भी आसपास हत्यारों के सुराग तलाशने की कोशिश की, लेकिन करीब 800 मीटर तक जाने के बाद वह वापस लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed