{"_id":"615b52d88ebc3eab7c7ed344","slug":"farmer-organizations-and-opposition-parties-boil-shamli-news-mrt5592524126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों और विपक्षी दलों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों और विपक्षी दलों में उबाल
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते युवा रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान संगठनों और विपक्षी दलों में उबाल
शामली। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसान संगठनों और विपक्षी दलों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। भाकियू, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घंटों तक कलक्ट्रेट परिसर सरकार विरोधी नारों से गूंजता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल कलक्ट्रेट पर तैनात रहा।
ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता
शामली। भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। एक-दो ट्रैक्टर लेकर वह कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर गए। फिर अन्य ट्रैक्टरों को पुलिस ने गेट के बाहर ही रोक दिया। भाकियू नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान लेने की कोशिश न करे।
हरियाणा में किसानों का खून बहाने के बाद लखीमपुर खीरी में किसानों का संहार किया गया। इसका बदला किसान चुनाव में जरूर लेंगे। भाकियू नेता अचानक मुजफ्फरनगर मार्ग जाम करने के लिए चल दिए तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने बाहर से गेट बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गेट फांदने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। भाकियू नेताओं ने इस घटना के दोषियों को तत्काल हत्या के आरोप में जेल भेजने, मरने वाले सभी किसानों के परिवार को उचित मुआवजा व परिवार को सरकारी नौकरी की मांग की। राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, थांबा चौधरी रविंद्र, कुलदीप पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह मलिक, भाकियू जिला उपाध्यक्ष गुड्डू बनत, राजन जावला, संजीव राठी, अमित निर्वाल, पप्पू मलिक कुड़ाना, बॉबी प्रधान, असलम आदि मौजूद रहे। संवाद
सपा ने किसानों को दी श्रद्धांजलि, कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च
शामली। सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन का अहिंसक विरोध कर रहे थे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र ने जानबूझ कर किसानों को गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। योगी सरकार कानून-व्यवस्था के नाम पर विफल है। इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। मृतक किसानों के परिवार को 2-2 करोड़ की आर्थिक मदद, गृह राज्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे और दोषियों को हत्या के आरोप में जेल भेजे जाने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जावेद जंग, राशिद पहलवान, प्रदीप चौधरी, शेर सिंह राणा, संजय राणा, वतन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : कांग्रेस
जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे अन्नदाताओं को गाड़ी से कुचलकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों से अन्नदाता की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने मृतकों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की। मौके पर अश्वनी शर्मा, प्रवीण तरार, अनुज गोतम, सीमा जाटव, अकबर अंसारी, शेखरपाल, मुनेश देवी मौजूद रहे।
आप कार्यकर्ताओं ने भी किया धरना-प्रदर्शन
आप कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजेंद्र के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने सरकार को बर्खास्त किए जाने, घटना के दोषियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान अंकित निर्वाल, अमित चौधरी मौजूद रहे।
अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत
लखीमपुर की घटना को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिला बार भवन में हुई बैठक में किसानों की हत्या पर दुख प्रकट किया। एडीएम अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने और संचालन महासचिव सतेंद्र देशवाल ने किया। मौके पर ठाकुर रामपाल सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष केडी शर्मा, श्रीपाल बालियान, मुकेश गर्ग, चंद्रभान सिंह, धर्मवीर मौजूद रहे।
युवा रालोद और भारतीय किसान सभा ने दिया ज्ञापन
युवा रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आर्यन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी उठाई। प्रदीप कुमार, जयकुमार, मोहित, देवांश, आरिफ, आशु, जयनारायण, इमरान, अक्षय, अभिषेक आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष भारतभूषण ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किए जाने, उनके बेटे आशीष और उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने व सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस घटना की जांच कराने की मांग की।

शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली में लखीमपुर के लिये रवाना होते रालोद कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली एसडीएम को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट के गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में एसडीएम की गाडी को रोकता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अधिवक्ता- फोटो : SHAMLI