Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   farmer news

Shamli News: सीमा से नहीं जाने दिए धान से भरे वाहन, लगा जाम

Wed, 05 Nov 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
farmer news
बिडौली पास हरियाणा यूपी बार्डर पर जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
बिडौली। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों के बीच वार्ता न हो पाने के कारण किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी धान से भरे वाहन बार्डर पर ही फंसे रहे।
विज्ञापन


न तो किसान अपनी फसल को मंडी तक पहुंचा पा रहे हैं और न ही व्यापारी खरीदी गई उपज को हरियाणा की मंडियों में ले जा पा रहे हैं। दरअसल, पिछले नौ दिन से हरियाणा-यूपी सीमा बार्डर पर शामली और आसपास जिलों के धान से भरे वाहनों को रोका जा रहा है। इसके कारण यहां पर जाम लग रहा है। साथ ही किसानों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी धान के वाहनों को बाॅर्डर पर ही रोक दिया गया। पुलिस ने वाहनों को वापस लौटा दिया। ट्रक ड्राइवर इंतजार अली ने बताया कि ट्रक में चावल भरकर हिमाचल प्रदेश के लिए निकला था, लेकिन हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर रोक लगा दी गई है। दो दिन से ट्रक में ही बैठकर समय काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सलाम अहमद ने कहा कि ट्रॉली में चावल भरा है, जिसे लुधियाना लेकर जाना था लेकिन हरियाणा सरकार जाने नहीं दे रही है। दो दिन से बॉर्डर पर ही रुका हुआ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द ही हरियाणा और यूपी सरकारें कोई ठोस निर्णय नहीं लेतीं, तो यह विवाद बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। फिलहाल, बॉर्डर पर खड़े वाहन और परेशान किसान-व्यापारी सरकारों से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed