{"_id":"61e86afb177ee10ce06ef4c5","slug":"farmer-attempted-suicide-by-drinking-insecticide-shamli-news-mrt5740123107","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन

कैराना (शामली)। किसान ने पोल्ट्री फार्म मालिकों पर फार्म में साझेदारी कराने की एवज में 10 बीघा जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया और कीटनाशक पीटकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर किसान की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ईदगाह स्थित मोहल्ला खैल कलां निवासी पांच सगे किसान भाइयों शाहनवाज, अकबर, सलीम, मुरसलीन व मुस्तफा की रामड़ा रोड पर खेती की 25 बीघा जमीन है। रोजी पोल्ट्री फार्म से लगती हुई मुस्तफा, मुरसलीन व शाहनवाज की 15 बीघा भूमि है। मुस्तफा ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने व उसके भाई शाहनवाज व मुरसलीन ने अपनी 10 बीघा जमीन रोजी पोल्ट्री फार्म के मालिकों को 20 प्रतिशत पोल्ट्री फार्म में साझेदारी करने की एवज में नाम कर दी थी। आरोप है कि अब पोल्ट्री फार्म मालिक उनको फार्म में साझेदारी नहीं दे रहे हैं तथा 13 महीने तक उनसे फार्म पर मेहनत मजदूरी करा उनको डरा-धमकाकर भगा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने कोतवाली में भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार की दोपहर उसके भाई शाहनवाज ने जमीन जाने के सदमे में कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कैराना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर एसडीएम संदीप कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और किसान के बयान दर्ज किए। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।