{"_id":"6366b1694959020ca02e7dfa","slug":"family-uproar-over-the-death-of-a-newborn-shamli-news-mrt6123814157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर परिजनों का निजी अस्पताल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत पर परिजनों का निजी अस्पताल पर हंगामा
विज्ञापन
नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा
शामली। शहर के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मृत बच्चा पैदा होने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत किया। बाद में समझौता होने पर परिजन घर चल गए।
शहर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी महिला को प्रसव के लिए परिजनों ने दो नवंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार दोपहर को महिला को प्रसव के दौरान मृत बच्चा पैदा हुआ। इसे लेकर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने पहले बच्चे को स्वस्थ होना बताया था, लेकिन बाद में बच्चा मृत पैदा हुआ। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उधर, चिकित्सक ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए निराधार बताया। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि निजी अस्पताल में हंगामे की सूचना पर गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इस मामले में किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत न किए जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।