फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family, distressed by false cases and harassment, puts up a poster announcing their exodus.

Shamli News: फर्जी मुकदमे और उत्पीड़न से परेशान परिवार ने लगाया पलायन का पोस्टर

Thu, 01 Oct 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Family, distressed by false cases and harassment, puts up a poster announcing their exodus.
कैराना में पीड़ित द्वारा अपने घर पर लगाया गया प्लायन का पोस्टर-संवाद
20 लाख रुपये मांगने और जानलेवा हमले का फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
कैराना। फर्जी मुकदमे और लगातार उत्पीड़न से परेशान होने का आरोप लगाते हुए मोहल्ला आलकलां निवासी कंवर अली के परिवार ने अपने घर पर पलायन का पोस्टर लगा दिया। परिवार का आरोप है कि कुछ लोग उनसे 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उनके खिलाफ शामली कोतवाली में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
कंवर अली के अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें अपने यहां बुलाकर 20 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उनके दूसरे भतीजे को भी अलग से बुलाकर रकम मांगी गई। आरोप है कि परिवार के सदस्यों को बार-बार बुलाकर घंटों बैठाया जाता है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में सीओ और उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद आरोपियों ने उनके खिलाफ शामली कोतवाली में जानलेवा हमले का फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर ली। परिवार की महिला सदस्य ने पलायन का पोस्टर लगाने के साथ एसपी को भी शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि विपक्षियों में शामिल एक व्यक्ति को पूर्व में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। परिवार ने इसी कारण अपने घर पर पलायन का पोस्टर लगाया है।

जांच अधिकारी एवं कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मुकदमा शामली कोतवाली में दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed