{"_id":"577ea2e44f1c1b6f0c7fc260","slug":"family-climber-on-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूनसा गांव में पानी के लिए टंकी पर चढ़ा परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूनसा गांव में पानी के लिए टंकी पर चढ़ा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए टंकी पर चढ़ा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के गांव चूनसा में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई टंकी शोपीस बनने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गांव के एक परिवार ने टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी देकर हंगामा कर दिया।
गांव में चार साल पूर्व पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा होने के बावजूद गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई। गांव का ही हवा सिंह इस मामले में जल निगम से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत कर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब टंकी जर्जर हो चुकी है। एक महीना पूर्व ही हवा सिंह ने चेतावनी दी थी कि सात जुलाई को वह टंकी पर चढ़कर आत्मदाह करेगा।
इसके चलते बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हवा सिंह ने मिट्टी के तेल की बोतल ली और टंकी पर चढ़ गया। उसके साथ ही परिवार की महिला सरिता, रश्मि, रविता, देवकला, स्नेहलता, कलावती और छोटी भी टंकी पर चढ़कर बैठ गई। सूचना पर बाबरी थानाध्यक्ष तथा तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माने।
विज्ञापन
इसके बाद जल निगम के अवर अभियंता अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और फिर एसडीएम एमपी सिंह, सीओ आलोक प्रसाद भी वहां आ गए। टंकी पर चढ़े परिवार को नीचे उतारने के बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया कि नए सिरे से प्रस्ताव भेजकर पेयजल आपूर्ति के लिए दूसरी टंकी बनवाई जाएगी।