{"_id":"58e294204f1c1b0c755b3c8a","slug":"familia-de-comerciantes-vuelto-a-huir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन करने वाला व्यापारी परिवार लौटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन करने वाला व्यापारी परिवार लौटा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना । रंगदारी की धमकी के चलते दो साल पूर्व कैराना से पलायन कर देहरादून गया व्यापारी का परिवार कैराना लौट आया है। व्यापारी ने स्कूल में बच्चों का एडमिशन करा दिया है। अब देखना यह होगा कि पलायन करने वाले अन्य व्यापारी भी कब कैराना का रुख करेंगे।
दरअसल, बीते साल जून माह में भाजपा सांसद हुुकुम सिंह ने कैराना से 346 हिंदू परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी। भाजपा ने तत्कालीन सपा सरकार की खराब नीतियों के कारण बढ़ते अपराध की वजह से पलायन बताया था। साथ ही भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कैराना से पलायन नहीं होने दिया जाएगा और पलायन करने वाले व्यापारियों को वापस कैराना बुलाया जाएगा।
वहीं, दो साल पूर्व कैराना में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सैनेट्री की दुकान करने वाले व्यापारी को उसके ही नौकर ने कुख्यात बदमाश मुकीम काला के नाम से रंगदारी की धमकी दी थी।
विज्ञापन
कुछ ही दिन बाद पुलिस ने व्यापारी के नौकर को रगंदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बावजूद दहशत के चलते व्यापारी ने अपने परिवार के साथ कैराना से पलायन कर दिया था और देहरादून जाकर बस गया था। वह व्यापारी दो दिन पूर्व ही कैराना लौट आया है।
व्यापारी के भाई ने बताया कि उसके भाई ने बच्चों का एडमिशन कैराना के स्कूल में करा दिया है। उसका भाई अब कैराना में ही परिवार के साथ रहेगा।