फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fake notes were printed after watching "fake" web series

Shamli News: ''फर्जी'' वेब सीरीज देखकर छापे थे नकली नोट

Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fake notes were printed after watching "fake" web series
- शनिवार को कैराना निवासी सराफा व्यापारी सहित दो आरोपियों को दिल्ली स्पेशल सेल ने साढ़े पांच लाख के नकली नोटों के मामले में भेजा था तिहाड़ जेल
विज्ञापन


-दिल्ली स्पेशल सेल ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि लाॅकडाउन में व्यापार में घाटा होने के बाद सराफा व्यापारी ने बनाई थी नकली नोट बनाने की योजना

- ताजिम ने यूपी, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में कराता था नकली नोटों की सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। लाॅकडाउन में व्यापार में घाटा होने के बाद सराफा व्यापारी ने वेब सीरीज ''फर्जी'' देखने के बाद दो-दो हजार के नकली नोट छापने का काम शुरू किया था। दिल्ली स्पेशल सेल ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से 5.50 लाख के दो-दो हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं। शनिवार को पटियाला हाऊस कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया था।

पिछले बुधवार की रात दिल्ली की स्पेशल सेल ने बार्डर पर कैराना निवासी ताजिम को 2.51 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन दिल्ली स्पेशल सेल ने कैराना में दबिश देकर पुराना बाजार में सराफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरू को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दिल्ली स्पेशल सेल ताजिम व इरशाद उर्फ भूरू को पीसीआर पर लेकर कैराना आयी थी। इरशाद की दुकान व मकान की तलाशी ली थी। दिल्ली स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि इरशाद उर्फ भूरू की दुकान से नोट बनाने की कागज की शीट, सुरक्षा धागे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली हरी फाइल शीट और चमकदार स्याही के साथ एफआईसीएन पर 2000 अंकित करने के लिए फ्रेम बरामद किए थे। इरशाद के घर से दो-दो हजार के तीन लाख के नकली नोट भी बरामद किए गए थे। जबकि इससे पहले ताजिम से 2.51 लाख नकली नोट बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में इरशाद उर्फ भूरू ने बताया कि लॉकडाउन में व्यापार में घाटा होने के बाद वेब सीरीज फर्जी देखने के बाद उन्हें नकली नोट बनाने का आयडिया आया। इंटरनेट पर नोटों की सामग्री सर्च करने के बाद उन्होेंने वेबसाइटों के जरिए नोटों में इस्तेमाल होने वाली विशेष स्याही खरीदी। आरोपी ताजिम विभिन्न राज्यों में नकली नोट सप्लाई करता था। बुधवार को भी ताजिम दिल्ली के अलीपुर में नोट सप्लाई करने जा रहा था। इस दौरान दिल्ली की स्पेशल सेल ने अपना जाल बिछाकर ताजिम को दबोचकर नकली करेंसी के गिरोह का खुलासा किया था। इरशाद अभी तक बीस लाख रुपये के नकली नोट छाप चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed