फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Faith and patriotism rising in Kanwar Yatra

आस्था व देशभक्ति का संगम। डाक कांवड़ वाहनों पर लहरा रहे तिरंगा व केसरिया

Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Faith and patriotism rising in Kanwar Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शिवरात्रि नजदीक आते ही डाक कांवड़िये हरिद्वार से शामली होकर हरियाणा और राजस्थान की ओर दौड़ रहे हैं। डाक कांवड़ वाहनों पर तिरंगा और केसरिया लहरा रहा है। शिवभक्त 24 घंटे में शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर मंजिल पाना चाहते हैं।
रविवार सुबह हरिद्वार से डाक कांवड़ वाहनों का रैला शुरू हो गया। पूरे दिन डाक कांवड़ वाहन हरिद्वार से शामली होकर हरियाणा व राजस्थान के लिए गुजरते रहे। इसके चलते हर मिनट कई डाक कांवड़ वाहन फर्राटा भर रहे हैं। डाक कांवड़ वाहनों पर तिरंगों के साथ केसरिया भी लहरा रहा है। शिव और पार्वती की विशाल झांकी के साथ डीजे पर भगवान आशुतोष के भजन बज रहे हैं। पैदल शिवभक्त कांवड़िये सेवा शिविरों में थकान मिटाने के बाद शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। हर जुबां पर बोल बम-बम, हर-हर महादेव का जयघोष है।
विज्ञापन

अगले 24 घंटे में हर कोई मंजिल पाना चाहता है। 26 जुलाई की शिवरात्रि है। ऐसे में शिवभक्तों के पास समय कम है। वे शिवरात्रि से पहले मंजिल पर पहुंचना चाहते हैं। इसके चलते पैरों के छाले और गर्मी की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर, शामली से हरिद्वार की ओर तथा हरिद्वार से शामली की ओर तिरंगा लगी बाइक पिछले 24 घंटे से बड़ी संख्या में निकल रही हैं। डाक कांवड़ वाहनों और बाइकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर सहारनपुर तिराहे से लेकर कैराना यमुना पुल तक सड़क को दो हिस्सों मे बांट दिया है। सड़क के एक हिस्से में पैदल कांवड़िये तथा दूसरे हिस्से में डाक कांवड़ वाहन और दूसरे वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed