{"_id":"5e83771f8ebc3e72be0293e5","slug":"extend-arms-to-help-needy-families-shamli-news-mrt476019320","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
विज्ञापन
शामली के थानाभवन में अग्रवाल युवा समागम की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन व पुलिस की सहयोग से आयोजित का?
- फोटो : SHAMLI
जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
शामली/थानाभवन। लॉकडाउन में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले उद्यमियों और समाजसेवियों ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया।
मंगलवार को शामली में मोहल्ला दयानंदनगर नाला पटरी पर झुग्गी झोपड़ी और जैन मोहल्ला निवासी परिवारों को उद्यमियों के सहयोग से भोजन के करीब 135 पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान अंकित गोयल, अमित जैन, निखिल ऐरन आदि उद्यमियों का सहयोग रहा।
थानाभवन में अग्रवाल युवा समागम ने अमर उजाला फाउंडेशन और पुलिस के साथ मिलकर 10 गरीब परिवारों और श्रमिकों को मजदूरों को दोपहर का भोजन कराया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि वे 15 दिन तक इन परिवारों को नियमित भोजन कराएंगे। नोजल मार्ग स्थित इंटरलॉक बनाने की फैक्टरी में सीओ अमित सक्सेना व संस्था के पदाधिकारियों ने तीन परिवार के 16 लोगों को मुफ्त खाना खिलाया। संस्था के पदाधिकारी शिवम गोयल ने बताया कि लॉकडाउन चलने तक 10 गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन वितरित करेगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, शिवम गोयल, अगम गोयल, शोभित गोयल, निशांत गर्ग, संयम गोयल, अमन गोयल, अर्चित गोयल आदि मौजूद रहे।
कस्बा कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी मौलाना असलम ने गरीब, मजदूर व बेसहारा लोगों के लिए खाद्य सामग्री की किट तैयार कराई। मंगलवार को मौलाना असलम ने सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के साथ आर्यपुरी देहात, आल दरम्यिान, बेगमपुरा, आलकला सहित अनेकों मोहल्लों में गरीब, बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री की किट पहुंचाई। सभी ने निर्धन परिवारों के घर जाकर खाद्य सामग्री की किट दी तथा उन्हें घर पर रहने की अपील भी की।