फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   expired pestisides

एक्सपायरी कीटनाशक से नष्ट हो गई धान की फसल

Fri, 21 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 21 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
expired pestisides
कलक्ट्रेट में एडीएम से शिकायत करता खेड़ी करमू का परिवार। - फोटो : अमर उजाला
शामली में ठेके पर जमीन लेकर धान की फसल बुवाई करने वाले परिवार पर मुसीबत टूट पड़ी। धान में लगे सफेद मच्छर की रोकथाम के लिए खरीदा गया कीटनाशक एक्सपायरी होने के कारण साढ़े छह बीघा धान की फसल नष्ट हो गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव खेड़ीकरमू निवासी रामपाल ने परिवार सहित अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय से मुलाकात कर इसकी शिकायत की। रामपाल ने बताया कि उसका परिवार ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। साढ़े छह बीघा में उसने धान की फसल लगाई थी। फसल में सफेद मच्छर रोग फैल गया, जिसकी रोकथाम के लिए शामली के मित्तल ट्रेडर्स से कीटनाशक खरीदकर छिड़काव किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि कीटनाशक छिड़काव करने के बाद फसल नष्ट हो गई। इसके बाद कीटनाशक के बारे में जानकारी कराई, तो पता चला कि वह तो एक्सपायर हो चुका है। पीड़ित परिवार ने अपर जिलाधिकारी से मांग की है कि आरोपी पेस्टीसाइड विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई कराएं तथा उन्हें आर्थिक मुआवजा दिलाया जाए। मामले की जांच के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed