फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Exodus of people from Kairana halted in BJP government: Suresh Rana

भाजपा सरकार में कैराना का पलायन रुका- -गन्ना मंत्री ने हसनपुर लुहारी में लगाई चौपाल-

Sat, 20 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Exodus of people from Kairana halted in BJP government: Suresh Rana
थानाभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
भाजपा सरकार में कैराना से लोगों का पलायन रुका : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर लुहारी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि मोदी- योगी की सरकार में कैराना में पलायन रुका है। व्यापारी से लेकर आम नागरिक सुरक्षित हुआ है। उन्होंने योगी सरकार के चार साल की उपलब्धियों को गिनवाया।

शनिवार को हसनपुर लुहारी ग्राम चौपाल में सुरेश राणा ने बसपा- सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश में पहले की सरकारों में बदहाल व्यवस्था थी। लड़कियों और महिलाओं का सड़कों पर निकलना दुश्वार हो रहा था। कोरोना संकट में देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी का कार्यकर्ता जनहित में सड़कों पर था। उन्होंने कैराना की घटना को याद करते हुए कहा कि जहां व्यापारी पलायन कर रहे थे, अब करोड़ों रुपये के व्यापार करने के लिए कैराना के नजदीक ही इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपति वापस आ रहे हैं। चौपाल का संचालन मास्टर चंद्रभान व अध्यक्षता रोहताश कश्यप ने की। इस दौरान सतीश प्रधान, डॉक्टर नीरज सैनी, पीयूष सैनी, विपिन सैनी, ओमबीर आर्य, बलबीर सिंह, बाबूराम सैनी, डॉक्टर मांगेराम, नरेश सभापति, राजेंद्र रोड आदि मौजूद रहे।

थानाभवन में गन्ना मंत्री के कार्यक्रम में मौजूद लोग

थानाभवन में गन्ना मंत्री के कार्यक्रम में मौजूद लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed