{"_id":"613f94598ebc3e17183efde6","slug":"exhibition-of-government-schemes-and-achievements-in-collectorate-shamli-news-mrt556080432","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारंभ करते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल व डीएम जसजीत
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
कलक्ट्रेट में सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन
शामली। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की प्रदर्शनी कलक्ट्रेट में लगाई गई। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम जसजीत कौर के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये कीर्तिमान स्थापित किया है। इस प्रदर्शनी से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 सितंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में कुछ अन्य विभाग भी अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं प्रचार-प्रसार करें, जिससे जनता को और अधिक लाभ हो। इस दौरान एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर संदीप कुमार, डिप्टी कलक्टर राजेश जैन, तहसीलदार संत कुमार, सूचना अधिकारी दीपक कुमार, सिनेमा ऑपरेटर किशोरी लाल सहित आदि मौजूद रहे।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल व डीएम- फोटो : SHAMLI
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।