फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Executive officer holds meeting with angry ward councilors

Shamli News: अधिशासी अधिकारी ने नाराज वार्ड सभासदों के साथ की बैठक

Thu, 22 Jun 2023 05:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 22 Jun 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Executive officer holds meeting with angry ward councilors
- शुक्रवार को साधारण बोर्ड बैठक पर बनी सहमति, एजेंडा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पालिका बोर्ड बैठक में शामिल न होने वाले नाराज सभासदों ने बोर्ड बैठक स्थगित होने के बाद पालिका अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक की। इसके बाद शुक्रवार को बोर्ड की साधारण बैठक पर सहमति बन गई।

बुधवार को 28 में से 21 नाराज सभासदों के नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंचने पर पालिका की बोर्ड बैठक स्थगित हो गई थी। बाद में नाराज सभासदों ने तहसील में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था। वहीं बृहस्पतिवार को सभी सभासद नगरपालिका में पहुंचे और पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के साथ बैठक करते हुए निर्वाचित चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी के साथ हुए मतभेदों पर चर्चा की गई। इसके बाद बोर्ड बैठक के पुराने प्रस्ताव की खामियों को दूर करने व शुक्रवार को नगर पालिका में बोर्ड की साधारण बैठक करने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


- आज 11 बजे होगी बोर्ड बैठक

अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने नगर में शुद्ध पेयजल, सफाई व्यवस्था व प्रकाश व्यवस्था आदि और अधिक गुणवत्तापरक व प्रभावी बनाने के लिए विचार विमर्श करने हेतु शुक्रवार सुबह 11 बजे पालिका सभागार कक्ष में बोर्ड बैठक बुलाए जाने के आदेश जारी किए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बोर्ड बैठक में नए एजेंडे पर विचार विमर्श करने हेतु बोर्ड बैठक बुलाई गई हैं। बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए समस्त सभासदों सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed