{"_id":"578687b14f1c1b0e7913ef34","slug":"executive-engineer-of-the-siege-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता का घेराव, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता का घेराव, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने खेड़ीकरमू बिजलीघर पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। चेतावनी दी कि बकाया को लेकर किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता खेड़ीकरमू बिजलीघर पर अधीक्षक अभियंता का घेराव करने पहुंचे, लेकिन अधीक्षण अभियंता नहीं मिले। इसके बाद अधिशासी अभियंता विजयपाल सिंह के कार्यालय पहुंचकर घेराव प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है, जिस कारण विद्युत बिल भी जमा नहीं हो रहे हैं। मांग है कि जब तक गन्ना मूल्य भुगतान ना मिल जाए, तब तक किसानों के खिलाफ बकायादारी को लेकर एफआईआर दर्ज नहीं होनी चाहिए।
वहीं, गांवों में मीटर लगवाने से पहले पुराने जर्जर विद्युत तारों को बदलवाया जाए। इसके अलावा कुछ अवर अभियंताओं के बारे में शिकायत की, जो किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं तथा अवैध वसूली में लिप्त हैं।
विज्ञापन
उधर, अधिशासी अभियंता विजय पाल सिंह ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मौके पर विनोद निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, भुट्टू प्रधान, हाजी इकराम, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, अजय निर्वाल, राजेंद्र, ओमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।