फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Excuses were flying tricolor showdowns

तिरंगा यात्रा के बहाने किया गया शक्ति प्रदर्शन

Mon, 22 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Excuses were flying tricolor showdowns
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने अलग-अलग तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में तिंरगा यात्रा       निकाली गई। बाइकों के काफिले में युवा हाथों में तिरंगा लहराते हुए निकले। कार्यकर्ता हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश सहसंयोजक  डॉक्टर प्रियवंदा तोमर ने कार्यकर्ताओं को देश भक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन


राष्ट्रगान से यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक, अमित पंवार, तेजेंद्र निर्वाल, पूर्णचंद जाटव, सुनील अरोरा, शशि अरोरा, सतेंद्र तोमर, पुनीत द्विवेदी, राजकुमार बालियान, अमित गर्ग, तरुण अग्रवाल, रोबिन गर्ग आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेता प्रसन्न  चौधरी ने रेलवे रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवार युवाओं की टीम रेलवे रोड, सुभाष चौक से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली।  भाजपा नगर मंडल बनत के तत्वावधान में भी तिंरगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामजीलाल कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया। 

डॉक्टर मनोज चौधरी के नेतृत्व में यात्रा बनत, कुड़ाना, आदमपुर, भाजू, लांक, बहावड़ी, काबड़ौत, बुटराड़ी, सिंभालका बलवा, लिलौन, खेड़ी करमू से लेकर शहर के अजनता चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रसन्न चौधरी, हरवीर सिंह मलिक, राजेश मलिक, रामजीलाल कश्यप, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, अभय तोमर, रोबिन सिंह, डॉक्टर         सुनील सैनी, गजेंद्र सिंह, सोनू वाल्मीकि, आदेश चौहान, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।


भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
ऊन। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  तिरंगा यात्रा निकाली। डीएवी इंटर कॉलेज से भाजपा नेता अनिल    कुमार चौहान के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा मेन बाजार सहित   मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, सुशील, रवि गोयल, कुलदीप मान, लोकेश गागोर, सुदेश, सुखपाल, राजू, महेश, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed