{"_id":"585d6fb84f1c1b1864e3c80f","slug":"everything-up-to-class-specific-balyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ग विशेष के लिए ही सब कुछ ः बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ग विशेष के लिए ही सब कुछ ः बालियान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दोनों पार्टियां धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बरगलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और कैराना पलायन प्रकरण पर भी सपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि दंगे के दौरान गांव छोड़ने वालों को मुआवजा और रहने को घर दिए, मगर कैराना से पलायन करने वालों की कोई सुध नहीं ली गई।
शुक्रवार को कस्बा झिंझाना के बस स्टैंड के पास आर्य समाज धर्मशाला में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और सांसद हुकुम सिंह ने भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया। बालियान ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार को साढ़े चार सालों में गरीबों की याद नहीं आई। अब 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की सुध आई है, जो सिर्फ चुनावी स्टंट है। किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। चारों तरफ गुंडाराज है। गरीब की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस प्रशासन राजनैतिक दबाव में काम करता है। कश्यप समाज कोल्हू व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। आज तक उसे लघु उद्योग का दर्जा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
कश्यप और निषाद जाति को मत्स्य पालन के लिए तालाब आवंटित होते हैं, लेकिन अधिकांश तालाबों पर दबंगों का कब्जा है। कोल्हू का बिजली बिल पहले 55 हजार रुपये था अब 80 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा सूबे के चीनी मिल मालिकों को रुपया दिया जा रहा है, लेकिन किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिलया जाता।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर मिल मालिकों से रुपया वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार अवैध रेत खनन और शराब की कमीशनबाजी पर लगी हुई है। प्रदेश के किसानों को अपना धान व गेहूं बेचने के लिए हरियाणा प्रदेश में जाना पड़ रहा है। अगर सपा सरकार सही दाम देती तो किसान अपनी फसल बाहर बेचने नहीं जाते।
मुजफ्फरनगर दंगे पर संजीव बालियान ने कहा कि उस मामले में 6,250 लोगो के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिनमें 1200 लोग जेल गए। तब गांव छोड़ने वाले वर्ग विशेष के लोगों को मुआवजे के साथ ही रहने के लिए घर भी दिए। कैराना में गुड़ागर्दी रंगदारी के चलते सैकड़ों परिवारों ने पलायन किया, मगर सपा ने किसी परिवार को सहारा नहीं दिया। कैराना पलायन प्रकरण को भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने उठाया, तब भी प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को भाजपा साथ लेकर चलती है। पिछड़ा वर्ग के लोगों के हक में लड़ाई लड़ी हैं तथा लड़ते रहेंगे। कैराना पलायन पर उन्होंने कहा कि अकबरपुर सुन्हैटी के कश्यप समाज की महिला की गैंगरेप के बाद हत्या की गई, फिर उस महिला के जेठ की हत्या कर दी गई। इसके अलावा भी कश्यप समाज के लोगों के साथ अनेक वारदातें हुई, लेकिन पुलिस प्रशासन ढुलमुल रवैया अपनाए रहता है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का आहवान किया है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, तेजेंद्र निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, अनिल चौहान, मोहित बेनीवाल, हरबीर मलिक, अमित पंवार, बंटी तोमर, सतेंद्र तोमर, अमित गोयल, अजय बंसल, अशोक मंडल अध्यक्ष, रवि गोयल, डाक्टर सुधीर, सुनील बंसल, डॉक्टर प्रियंवदा तोमर, विपिन वाल्मीकि, विशेष सरोहा, रविंद्र प्रधान, गुरलाल, हरपाल चौहान, योगेश चौहान, शिवकुमार चौहान, चंद्रवीर एडवोकेट, अनुज चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेकीराम और संचालन रमेश गौड़ कश्पय ने किया।
विवादित बयान पर गरमाई राजनीति
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुरादाबाद से आए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पिछ़डा वर्ग सम्मेलन प्रतिनिधि गोपाल अंजान ने विवादित बयान देकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया। उन्होंने कांग्रेस विधायक पंकज मलिक और सपा विधायक नाहिद हसन पर आरोप लगाकर कहा कि इन्होंने शामली जिले को भ्रष्टाचार और गुंडाराज के हवाले कर दिया। भाजपा सरकार बनने दो, इन्हें सबक सिखाते हुए जेल भिजवाया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने दोनों विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कार्यक्रम के दौरान उनका भाषण चर्चा बना रहा।
भ्ााजपा के मंच पर रही अव्यवस्था
सम्मेलन के दौरान नेताओं में मंच पर पहुंचने की होड़ मची रही। मुख्य अतिथि जब मंच पर पहुंचे, तो कार्यकर्ता अपना चेहरा चमकाने के लिए मंच पर चढ़ने शुरू हो गए। इससे अव्यवस्था बढ़ती गई। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार को कई बार कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे उतरने की अपील तक करनी पड़ी।