फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after two years, the construction of the bridge at the railway crossing has not started.

Shamli News: दो साल बाद भी रेलवे फाटक पर नहीं शुरू हुआ पुल का निर्माण

Mon, 24 Aug 2026 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 24 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Even after two years, the construction of the bridge at the railway crossing has not started.
मेरठ-करनाल रोड के के बुढ़ाना फाटक पर लगा जाम। संवाद
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर दो लेन के उपरिगामी पुल का निर्माण दो साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। रेलवे और उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त परियोजना के तहत प्रस्तावित इस पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल पहले ऑनलाइन शिलान्यास कर चुके हैं। यूपी सरकार की ओर से 77 करोड़ रुपये का बजट जारी नहीं होने के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। पिछले एक साल से परियोजना की पत्रावली लखनऊ मुख्यालय में लंबित है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उत्तर रेलवे और यूपी सरकार की ओर से संयुक्त रूप से उपरिगामी पुल का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम की सहारनपुर इकाई ने 77 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को अगस्त 2025 में भेजा था। पिछले एक साल से शासन स्तर पर एस्टीमेट को मंजूरी नहीं मिल सकी है। तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान भी शासन से परियोजना के लिए धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल का नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए री-एस्टीमेट और धनराशि की मांग शासन को भेजी जा चुकी है। शासन से परियोजना के लिए धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार यादव ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल के लिए धनराशि अवमुक्त कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
मांग कर रहे नहीं हो रही सुनवाई
शामली। रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार सिंह चौहान को पत्र भेजकर धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की जा चुकी है। इसके बाद सहारनपुर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी पुल के लिए धनराशि जारी करने की मांग रखी गई। वहीं, भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर शामली में मेरठ-करनाल हाईवे के उपरिगामी पुल के लिए धनराशि अवमुक्त कराने की मांग करेंगे।

उपरिगामी पुल बनने से शामली को मिलेगी जाम से मुक्ति
मेरठ-करनाल हाईवे पर 89 रेलवे फाटक बार-बार बंद होने के कारण शामली शहर में जाम की स्थिति बनती रहती है। रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल बनने से शहर को जाम से राहत मिलने के साथ आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed