{"_id":"67eae3df78f1e2423501dbe4","slug":"even-after-two-days-of-robbery-there-is-no-clue-about-the-miscreants-shamli-news-c-26-1-sal1002-139469-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लूट के दो दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लूट के दो दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं
विज्ञापन
शामली, कांधला। क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी में दंपती को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये नकद समेत दस लाख की लूट और पड़ोस के बंद मकान में एक लाख के जेवर चोरी करने के मामले में पीड़ितों ने पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव श्यामगढ़ी निवासी ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स एवं वर्कशॉप संचालक अमित कुमार शनिवार रात अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। अमित के मुताबिक चार बदमाशों ने मकान के भीतर घुसकर परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाने के बाद अलमारी में रखे तीन लाख रुपये और छह लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर लूट लिए थे। बदमाशों ने पड़ोसी मोनू के बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी किए थे। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के खुलासा करने की कोशिश में जुटी है। उधर, पीड़ित ने पुलिस मिलकर रिपोर्ट दर्ज करत घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।