{"_id":"675dcd1f1675b4864a03ff8f","slug":"even-after-nine-and-a-half-months-construction-work-of-two-lane-overhead-bridge-has-not-started-shamli-news-c-26-1-smrt1047-133414-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: साढ़े नौ माह बाद भी दो लेन का उपरिगामी पुल निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: साढ़े नौ माह बाद भी दो लेन का उपरिगामी पुल निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू
Sat, 14 Dec 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
शामली। साढ़े नौ माह बाद भी बाद भी शामली में मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर दो लेन के उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुृरू नहीं हो पाई है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा लिखे गए पत्रों का दिल्ली मंडल के बड़ौदा हाउस के अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। स्थिति जस की तस है।
गत 26 फरवरी 2024 को मेरठ- करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल निर्माण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन आधारशिला रखी थी। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के मंडल अधिकारियों की ओर से उपरिगामी पुल एवं सर्विस लेन निर्माण के तीन हजार वर्ग गज मीटर भूमि पर 83 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। उत्तर रेलवे दिल्ली के आरओबी के अफसरों को एस्टीमेट भेजा गया था।
पिछले नौ माह से दिल्ली मंडल रेलवे के आरओबी के अफसरों ने सेतु निगम सहारनपुर मंडल के अधिकारियों को भेजे गए एस्टीमेट को स्वीकृत करके नहीं भेजा है। उपरिगामी पुल निर्माण की प्रक्रिया को आगे नही बढ़ाया है। शुरुआती दौर में उपरिगामी पुल निर्माण का कार्य देख रहे दिल्ली मंडल के निर्माण खंड के उपमुख्य अभियंता शिवकुमार सिंह का कहना है कि मौजूदा दौर में पुल निर्माण का कार्य उनके अधिकार क्षेत्र से लेकर दिल्ली बड़ौदा हाऊस आरओबी विभाग के इंजीनियरिंग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सेतु निगम के अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल की भूमि खरीदने के लिए त्रिवेणी समूह की ओर से उनके कार्यालय को एनओसी जारी नहीं की गई है। दूसरी ओर दिल्ली रेलवे के बड़ौदा हाउस से पुल निर्माण पर सेतु निगम को कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है।
रेलवे मंत्री से मिलेंगे
कैराना क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि रेलवे की अधूरी परियोजना के बाबत दिल्ली में शीघ्र केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे। भैंसवाल में अंडरपास की अधूरी परियोजना और शहर के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल निर्माण के लिए कार्य शुरू कराने की मांग रखेंगे।