फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Evaluation of Urdu not started

शुरू नहीं हो पाया उर्दू का मूल्यांकन

Thu, 04 May 2017 12:14 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of Urdu not started
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड के चल रहे मूल्यांकन कार्य में कुछ तेजी नजर आने लगी है। अभी तक केंद्र पर हाईस्कूल और इंटर की 71 हजार कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। केंद्र पर 1 लाख 76 हजार कापियों का मूल्यांकन होना है। समय से पहले मूल्यांकन कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस कार्य में 500         परीक्षकों की ड्यूटी लगी है। परीक्षक न मिलने से उर्दू की कापियों का मूल्यांकन शुरू नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


शहर के आरके इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य में सातवें दिन लगने लगा है कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार को केंद्र पर पहुंची 1 लाख 76 हजार कापियों में से 71 हजार कापियों का मूल्यांकन हो              चुका है। हाईस्कूल में 99 हजार में से 39 हजार और इंटर में 77 हजार में से 32 हजार कापी जांच ली गई हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा केंद्र उपनियंत्रक श्रवण तोमर ने बताया कि हाईस्कूल में 300 परीक्षक और इंटर में 200 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। कार्य में पिछले तीन दिनों से कुछ तेजी नजर आ रही है। जिससे लग रहा है कि 10 मई तक सभी कापी का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंटर उर्दू की भी 250 कापी आई हुई हैं, लेकिन अभी परीक्षक न मिलने से मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हुआ है। परीक्षक मुजफ्फरनगर से बुलाए जाएंगे। दो से तीन दिन बाद मुजफ्फरनगर से परीक्षक बुलाकर सभी कापी चेक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed