{"_id":"6abd6478eaf9300aad0385d5","slug":"entrepreneurs-troubled-by-road-issues-and-power-outages-to-meet-district-magistrate-soon-shamli-news-c-26-1-sal1002-175104-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सड़क और बिजली कटौती से परेशान उद्यमी, जल्द जिलाधिकारी से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सड़क और बिजली कटौती से परेशान उद्यमी, जल्द जिलाधिकारी से मिलेंगे
विज्ञापन
शामली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों और बिजली की ट्रिपिंग से उद्यमियों को निजात नहीं मिल पा रही है। इसके कारण फैक्ट्रियों का काम प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर उद्यमी जल्द जिलाधिकारी आलोक यादव से मिलेंगे।
साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, अमित कुमार और आशीष कुमार का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें टूटी होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है।
इसके अलावा बिजली की कटौती और ट्रिपिंग के कारण भी फैक्ट्रियों का काम प्रभावित हो रहा है। बिजली की ट्रिपिंग से आए दिन परेशानी होती है। बार-बार मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी।