फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ensure farmers' convenience at paddy procurement centers: ADM

धान खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा का रखें ध्यान : एडीएम

Thu, 15 Oct 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ensure farmers' convenience at paddy procurement centers: ADM
शामली। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद को लेकर कलक्ट्रेट में एक कार्यशाला आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी सोहन लाल ने क्रय केंद्र प्रभारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने देने को भी कहा।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि जिले में 12 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। खाद्य विभाग के दो क्रय केंद्रों पर यह खरीद की जा रही है। इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों से खरीद फार्मर आईडी के माध्यम से की जाएगी। एडीएम ने सभी केंद्रों पर आवश्यक उपकरण और बारदाना रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की सुविधाओं की व्यवस्था भी पूरी रखने को कहा। खराब उपकरणों को तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए गए। सभी केंद्र समय से खोले जाएं और प्रभारी सुबह नौ बजे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें।
विज्ञापन

खरीदे गए धान का भुगतान नियमानुसार 48 घंटे के भीतर किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में किया जाएगा। यह भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से होगा। अपर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान किसी भी अनियमितता पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला में विजय सिंह, पीसीएफ के जिला प्रबंधक, मंडी सचिव और वरिष्ठ बाट-माप निरीक्षक मौजूद रहे। धान क्रय केंद्रों के प्रभारी भी इस दौरान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed