फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   English paper came easy, tester happy

अंग्रेजी का पेपर आया आसान, परीक्षार्थी खुश

Tue, 06 Mar 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 06 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
English paper came easy, tester happy
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सीबीएसई परीक्षा का शुुुभारंभ हाईस्कूल कंप्यूटर इंफारमेशन टेक्नालाजी और इंटर में अंग्रेजी विषय से हुआ। जनपद के सात केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व पुलिस व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। वहीं परीक्षार्थियों के चेहरे पेपर अच्छा आने पर खुशी से खिले नजर आए। सभी केंद्रों पर 2247 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 49 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे और 2198 ने परीक्षा दी। केंद्रों पर सचल दल ने भी छापेमारी की
विज्ञापन


सोमवार को जनपद में सीबीएसई परीक्षा का पहला दिन रहा। सभी सात केंद्रों पर पुलिस बल की व्यवस्था रही। केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई। पहले दिन हाईस्कूल में कंप्यूटर इंफारमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा हुई, जिसमें 55 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, इंटर में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर 2192 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें से 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 2143 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


सिल्वर बेल्स स्कूल में 529 में से 7, मदरलैंड परीक्षा केंद्र पर 237 में से 12, अर्पण स्कूल थानाभवन में 247 में से दो ने, बीएसएम स्कूल में 160 में से एक ने, सेंटआरसी में 198 में से पांच ने, स्कॉटिश स्कूल में 267 में से तीन ने और सरती देवी राजाराम में 554 में से 19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा जिला समन्वयक एके गोयल ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी चौकसी रखी गई। केंद्रों पर सचल दल ने सभी जगह केंद्रों पर छापामारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। गैरहाजिर परीक्षार्थियों में ज्यादातर परीक्षार्थी प्राइवेट रहे हैं। उधर, सेंट आरसी शामली के छात्र आयुष का कहना है कि इस बार का पेपर पिछले वर्ष से काफी सरल आया था। समय रहते हुए प्रश्नों को आसानी से हल कर दिया गया। छात्र अर्पित मलिक ने बताया कि अनशीन पैसेज को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न आसान आए थे। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। वहीं सिलवर बेल्स की छात्रा रमा, सोमी और सोनाली ने बताया कि पेपर काफी सरल था। जिसमें लेटर, आर्टिकल, नोटिस और स्पीच आदि प्रश्न काफी सरल थे। ज्यादातर प्रश्न याद किए हुए आए थे। सभी प्रश्न समय रहते हुए हल कर दिए है। परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed