फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Engineers fix the X-ray machine installed at CHC

एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए लखनऊ से आए इंजीनियर

Sun, 12 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Engineers fix the X-ray machine installed at CHC
कैराना सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत करते इंजीनियर। - फोटो : SHAMLI
इंजीनियरों ने सीएचसी पर लगी एक्सरे मशीन ठीक की
विज्ञापन

शामली, कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आठ दिन से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन को शनिवार को लखनऊ से आई दो इंजीनियरों की टीम ने ठीक कर दी। हालांकि एक्सरे प्रिंटर में कमी के चलते यह सुविधा शुरू होने में अभी दो दिन और लगेंगे।

कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2019 में डिजिटल एक्सरे मशीन मंगाई गई थी। टेक्नीशियन की कमी के चलते एक्सरे मशीन चालू नहीं की गई थी। नवंबर 2020 में टेक्नीशियन की पोस्टिंग के बाद कैराना सीएचसी पर मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा का लाभ मिलने लगा था। एक्सरे टेक्नीशियन संतोष कुमार ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन से फिल्म का डाटा लेकर टेली रेडियोग्राफी द्वारा लखनऊ लैब में भेजा जाता है। 12 घंटे बाद एक्सरे की रिपोर्ट ईमेल से आ जाती है। तीन सितंबर को एक्सरे मशीन के ट्रांसफार्मर का ऑयल निकल गया था। इस कारण मशीन बंद हो गई थी। इससे एक्सरे कराने आ रहे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। शनिवार को लखनऊ से आई दो इंजीनियरों की टीम ने एक्सरे मशीन ठीक कर दी। अभी एक्सरे फिल्म का प्रिंटर काम नहीं कर रहा है। सोमवार तक प्रिंटर भी ठीक करा लिया जाएगा, जिसके बाद डिजिटल एक्सरे मशीन से एक्सरे शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed