UP: पुलिस से लूटी पिस्टल बरामद, मुठभेड़ में इनामी को लगी गोली, सात गिरफ्तार, हमले में घायल हुए थे तीन सिपाही
Shamli News : मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हरियाणा पुलिस पर हमला करने व पिस्टल लूटने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के गांव केरटू में हरियाणा पुलिस की टीम पर हमला कर छुड़ाए गए 25 हजार के इनामी जबरूद्दीन को थाना झिंझाना पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया है।
वहीं हरियाणा पुलिस पर हमला करने के छह अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।
केरटू निवासी जबरूद्दीन थाना मधुबन जिला करनाल में हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। रविवार को हरियाणा एसटीएफ ने गांव केरटू में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था।
यह भी पढ़ें: तालिबानी सजा: युवक का मुहं काला कर किया गंजा, फिर पहनाई जूते-चप्पलों की मामा, मारपीट का वीडियो वायरल
इस घटना में हरियाणा पुलिस के तीन सिपाही घायल हुए थे और ग्रामीणों ने एक सरकारी पिस्टल भी लूट ली थी। रविवार रात पुलिस ने हमले के आरोपी छह ग्रामीणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी पिस्टल और 10 कारतूस 09 एमएम बरामद कर लिए थे।
यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस ने सोमवार दोपहर गांव सुबरी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में जबरूद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश चल रही है।