{"_id":"61673111cac086715f3b0855","slug":"emphasis-on-social-harmony-and-brotherhood-shamli-news-mrt5605648130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक सौहार्द व भाईचारे पर दिया जोर
शामली। विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के कार्य क्षेत्र के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में एकीकरण के दृष्टिगत सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि समिति के प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि जनपद में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि समिति का उद्देश्य विभिन्न वर्गों में सामाजिक सौहार्द, एकता, भाईचारा आदि को अधिक सार्थक बनाना है। एकीकरण की बैठक के विस्तार के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को समिति में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा समिति के सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर, जिसमें सोशल मीडिया सदुपयोग करने, अमीरी-गरीबी में मतभेद न करने एवं अन्य बिंदुओं को लेकर चर्चा की।
बैठक में डॉ. जगमोहन, समाजसेवी मनीष चौहान, मोहम्मद जाहिद, रामलाल कश्यप, मोहित जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संवाद