{"_id":"6abd66ac3e7c57de240f4031","slug":"emphasis-on-curbing-social-evils-at-the-jat-community-panchayat-shamli-news-c-26-1-sal1002-175171-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जाट समाज की पंचायत में सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जाट समाज की पंचायत में सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने पर जोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के करनाल रोड पर मैरिज होम में बुधवार को जाट समाज की पंचायत का आयोजन किया गया।
पंचायत में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जाट समाज के लोगों के साथ समाज के प्रमुख लोगों और विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत में सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने, युवाओं को गलत रास्ते से बचाने और गांवों में आपसी विवाद समाप्त करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। युवाओं के गलत रास्ते पर जाने पर चिंता जताते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी विवादों को बातचीत और सामाजिक स्तर पर सुलझाने की बात कही गई।
पंचायत में जाट समाज की एकजुटता और भाईचारा मजबूत करने के साथ सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर माहौल देने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
अध्यक्षता महाराज सिंह लांक ने की। संचालन बहादुर सिंह और अशोक चौधरी ने किया। पंचायत में कालखंडे खाप के चौधरी संजय, बत्तीसा खाप के चौधरी शोकिंद्र, विनय पंवार, सुनील पंवार, हरबीर मलिक और मैनपाल समेत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।