फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity theft caught in 40 houses by doing morning raid

मॉर्निंग रेड में 40 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 40 houses by doing morning raid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। विद्युत निगम की टीम ने मॉर्निंग रेड अभियान के दौरान बुधवार को 40 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ ओपी सिंह वेदी के निर्देशन में टीम ने क्षेत्र में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान कैराना टाउन क्षेत्र व गांव मोहम्मदपुर राई उपकेंद्र क्षेत्र में चेकिंग कर तीन दर्जन से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी। मौके पर वीडियोग्राफी कराने के साथ ही संबंधित व्यक्तियों के केबल जब्त कर लिये। इसके अतिरिक्त दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए।
एसडीओ ओपी सिंह वेदी ने बताया कि कैराना टाउन में 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी प्रकार मोहम्मदपुर राई क्षेत्र में 18 घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर सभी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया गया है। इसके अतिरिक्त कैराना में 112 बकाएदारों के कनेक्शन काटे तथा 62 लाख रुपये बकाया वसूले। अभियान के दौरान जेई राहुल कुमार, रवि कुमार वर्मा, कय्यूम, अमित राठी, प्रदीप सोनी व बालकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए कैराना में बनाए दो कंट्रोल रूम
यमुना पुल व नलकूप नंबर-4 पर कंट्रोल रूम स्थापित, कर्मचारी किए तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कैराना में नगरपालिका प्रशासन ने दो स्थानों पर कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़िये कैराना क्षेत्र से बड़ी संख्या में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की ओर प्रस्थान करते हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में कैराना नगर पालिका प्रशासन की ओर से कांधला तिराहा स्थित नलकूप नंबर-4 व यमुना पुल पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। नलकूप नंबर-4 कंट्रोल रूम के लिए नगर पालिका के वसूलीकर्ता राकेश कुमार, शहजाद व सतीश मलिक की नियुक्ति की गई है। जबकि यमुना पुल पर सफाई कर्मचारी आकाश चटवाल, गौरव व सागर तैनात किए गए हैं। दोनों कंट्रोल रूम पर तीन-तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार करके नगरपालिका प्रशासन की ओर से डीएम को प्रेषित कर दी गई है। नगर पालिका की ईओ मणि अरोरा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए कैराना क्षेत्र में दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed