{"_id":"37eb90fed217c1bee47a006be5ebefd4","slug":"electricity-roads-raised-the-issue-of-payment-of-cane-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, सड़क, बकाया गन्ना भुगतान की समस्या उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, सड़क, बकाया गन्ना भुगतान की समस्या उठाई
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में बिजली, सड़क, बकाया गन्ना भुगतान, रिजेक्ट प्रजाति आदि समस्याओं को किसान संगठनों ने उठाया।
बुधवार को कलक्ट्रेट में अवकाश के दिन डीएम ओपी वर्मा की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया। इसमें रमाला गन्ना समिति के डायरेक्टर राजवीर सिंह आर्य ने बताया कनियान गांव के किसान रमाला गन्ना समिति में आते हैं, उनके गांव में खाईखेड़ी की उत्तम चीनी मिल का खरीद केंद्र का निर्धारण हुआ है, चीनी मिल दो माह से चालू है, अभी तक उत्तम शुगर मिल ने खरीद केंद्र चालू नहीं किया । इससे किसानों के गन्ने की पेराई न होने से गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है।
चीनी मिल गन्ना खरीद हटाने के लिए शासन में अपील डाली है। किसानों ने खरीद केंद्र न चालू करने पर धरना- प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई ।
विज्ञापन
भाकियू के मंडल महासचिव सतपाल पहलवान ने शामली बाईपास के तहत सेहटा, शामली सिंभालका, बलवा गांव के सर्किल रेटों पर अंतर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा सेहटा और शामली की भूमि के चक आपस में मिले है, किंतु दोनों के सर्किल रेट में काफी अंतर है। वह इस मामले में एसडीएम सदर को शिकायत कर समान रेट की मांग कर चुके हैं, अभी तक वह शुद्धिकरण नहीं कर सके है।
इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, देशपाल सिंह, कुलदीप पंवार ने ऊन चीनी मिल पर गन्ने की अगेती प्रजाति को रिजेक्ट प्रजाति में तौला जा रहा है। उन्होंने कहा चीनी मिल ने अभी तक बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया। विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों के बकाया बिल वसूलने के लिए दबाव बना रहे हैं।
इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। बकाया गन्ना मूल्य न मिलने तक पुलिस कार्रवाई से विद्युत निगम को रोका जाए। बकाया वसूली को रोका जाए। चालू गन्ना सीजन का 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने किसानों को समानता के आधार पर पर्चियों को वितरण करने, 14 दिन बाद गन्ने का भुगतान कराने, हरियाणा की तर्ज पर रबी- खरीफ की फसल की खरीद की व्यवस्था कराने की मांग की।
भाकियू नेता और जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद ईश्वर फौजी, रणधीर सिंह सल्फा ने कृष्णा नदी मे गंदा आने से गांव का पानी प्रदूषित हो रहा है। गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराने, प्रदूषित हैड पंपों को सील करने की मांग की। उन्होंने सिक्का पेपर मिल के पास पुलियां पर हो रहे हादसों को रोकने गांव के जर्जर तार बदलवाने और गांव के संपर्क मार्ग निर्माण की मांग उठाई।
जितेंद्र हुड्डा ने कहा किसान दिवस में बिजली समेत कई विभागों के अफसर मौजूद नहीं रहते हैं, गैर हाजिर रहने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने किसानों को गन्ना कलेंडर जारी करने पर्ची की सूचना किसान को एसएमएस के माध्यम देने की मांग उठाई। इसमें सीडीओ विनोद कुमार सिंह, जिला गन्नाधिकारी डॉ. अनिल भारती आदि अफसर मौजूद रहे। संचालन उपनिदेशक हरेंद्र उपाध्याय ने किया।