फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electrical trains to reach Shamli from Loni in 45 minutes

- लोनी से शामली पहुंचेगी 45 मिनट में विद्युत ट्रेनें-- - विद्युत- और सिगनल के अफसरों ने विद्युत इंजन से किया विद्युतीकरण का ट्र

Sat, 20 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electrical trains to reach Shamli from Loni in 45 minutes
शामली रेलवे स्टेश पर विद्युतीकरण लाईन का निरीक्षण करते रेलवे अधिकारी - फोटो : SHAMLI
लोनी से शामली पहुंचेगी 45 मिनट में विद्युत ट्रेनें
विज्ञापन

शामली। दिल्ली- शामली विद्युतीकरण के बाद लोनी से लेकर शामली तक 45 मिनट में विद्युत ट्रेन पहुंचेगी। शनिवार को र्दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर लोनी से लेकर शामली तक विद्युतीकरण का रेलवे के बिजली इंजन के माध्यम से अफसरों ने ट्रायल किया है। बिजली का इंजन लोनी से चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर शाम को पहुंचा। विद्युतीकरण के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनवारीलाल गुप्ता ने बताया कि शनिवार को लोको इंजन का ट्रायल ओके पाया गया है। सोमवार 22 मार्च को उत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक स्पेशल ट्रेन से लोनी में सुबह दस बजे पूजा अर्चना के बाद लोनी से लेकर शामली तक विद्युतीकरण का ट्रायल करेंगे।

पिछले कई सालों से दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण किया जा रहा है। लोनी से लेकर शामली तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। लोनी से लेकर शामली तक विद्युतीकरण लाइन कार्य का शनिवार को इलेक्ट्रिक इंजन लोको द्वारा ट्रायल किया गया है। लोनी से खेकड़ा, बागपत रोड, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी, और कांधला होते हुए शामली रेलवे स्टेशन पर शाम साढ़े सात बजे पहुंचा। उत्तर रेलवे के विद्युतीकरण के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनवारी लाल गुप्ता ने बताया कि लोनी से लेकर शामली तक रेलवे खंभों और तारो में करंट छोड़कर परीक्षण किया जा चुका है। उपमुख्य विद्युत अभियंता अंकित सिंह, सहायक विद्युत अभियंता सतवीर सिंह, अंबाला रेलवे मंडल के सिगनल अभियंता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बिजली इंजन के लोको ट्रायल को ओके पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed