फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Election to be held till the border is declared'

‘सीमा घोषित होने तक रोका जाए प्रधान पद का चुनाव’

Mon, 08 Mar 2021 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
'Election to be held till the border is declared'
शामली। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले जलालाबाद नगर पंचायत की घोषित और अघोषित आबादी का मुद्दा खड़ा हो गया है। नगर पंचायत के आबादी क्षेत्र का निर्धारण तथा सीमा विस्तार होने तक जलालाबाद देहात में प्रधानपद के चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

काकानगर निवासी इंजीनियर विरेंद्र सिंह जलालाबाद नगर पंचायत सीमा विस्तार के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के साथ ही शासन स्तर पर भी पैरवी कर रहे हैं। बताया कि उन्होंने नगर पंचायत के सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर 24 फरवरी को नगर विकास अनुभाग लखनऊ में जमा करा दिया है। जलालाबाद नगर पंचायत के 1952 में प्रकाशित गजट के अनुसार कस्बे का क्षेत्रफल 62.906 हेक्टेयर है। नगर क्षेत्र से बाहर भी अघोषित आबादी क्षेत्र में आबादी फैल गई है।
विज्ञापन

अघोषित आबादी क्षेत्र 80 हेक्टेयर हो गया है। इस तरह घोषित और अघोषित आबादी क्षेत्र का क्षेत्रफल 142.906 हेक्टेयर हो गया है। जलालाबाद देहात क्षेत्र का निर्धारण 2015 में हुआ था। जलालाबाद नगर और देहात क्षेत्र की सीमा निर्धारित नहीं है। जलालाबाद क्षेत्र को वर्तमान नगर क्षेत्र में मिलाकर सीमा विस्तार किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने नगर विकास मंत्री, पंचायती राज मंत्री समेत शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को पत्र एवं दस्तावेज भेजकर सीमा का निर्धारण होने तक जलालाबाद देहात में प्रधान पद के चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed