फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid today... markets became busy as soon as the moon was sighted

Shamli News: ईद आज... चांद का दीदार होते ही गुलजार हुए बाजार

Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Eid today... markets became busy as soon as the moon was sighted
शामली। देर शाम ईद का चांद नजर आते ही मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। आतिशबाजी हुई बाजारों में रौनक बढ़ गई।आधी रात तक बाजार गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

ईद का चांद देखने के लिए लोग शाम को ही छत पर पहुंच गए थे। बच्चों में काफी उत्साह था। रात को जैसे ही चांद नजर ईद की मुबारकबाद शुरू हो गई। इफ्तारी के बाद लोगों की बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी। लोग परिवार के साथ बाजार में पहुंचकर खरीदारी में जुट गए। रेडीमेड शॉप पर काफी भीड़ रही। खरीदारी करने के लिए ज्वैलरी की दुकानाें पर भी महिलाओं की भीड़ रही। शहर के बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, शिव चौक, सुभाष बाजार, लाल सिंह मार्केट, नेहरू मार्केट और नया बाजार में अधिक भीड़ देखने को मिली। बाजारों में भीड़ के कारण ही वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई। जिससे बाजारों में बार बार जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा के लिए बाजारों में पुलिस तैनात रही। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन

100 से अधिक स्थानों पर होगी ईद नमाज, कड़े सुरक्षा इंतजाम
शामली। ईद पर जिले भर में 100 से अधिक ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले को चार जोन और 15 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। साइबर सैल को भी सोशल मीडिया पर नजर रखने को कहा गया है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जगह कितने बजे नमाज
ईदगाह : सुबह 7:30 बजे
जामा मस्जिद : सुबह 8.00 बजे
मस्जिद कुरैशियान: सुबह 7:30 बजे
मोहम्मदी मस्जिद : सुबह 7.00 बजे
मदरसे वाली मस्जिद : सुबह 8.00 बजे
जलालाबाद

मौलवियों वाली मस्जिद: सुबह 07:30 बजे

जामा मस्जिद : सुबह 08:00 बजे
मदरसा मिफता उल उलूम : सुबह 07:45 बजे

ईदगाह : सुबह 08:45 बजे

झिंझाना
ईदगाह: सुबह 8:15 बजे।
शाही मस्जिद नीला रोजा : सुबह 8:45 बजे।
शाह मुबारिक वाली मस्जिद : सुबह 9 बजे।
बिडौली
बिडौली सादात की ईदगाह : सुबह 7:30 बजे

कैराना
ईदगाह : सुबह 7:15 बजे
जामा मस्जिद : सुबह 7:45 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed