फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid festival will be celebrated with Hindu Muslim unity and brotherhood: Maulana Tahir

हिंदू मुस्लिम एकता व भाईचारे के इतिहास के मुताबिक मनेगा ईद पर्व: मौलाना ताहिर

Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eid festival will be celebrated with Hindu Muslim unity and brotherhood: Maulana Tahir
कैराना। ईद उल फितर पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि कैराना हमेशा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे व गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है। आपस में मिलजुल कर ईद का त्यौहार मनाएं।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार ने सभी रोजेदारों को रमजान व ईद की बधाई देते हुए शांति पूर्वक ईद मनाने की अपील की। उन्होंने पिछले दिनों कैराना में बालाजी शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा की गई पुष्प वर्षा की भी तारीफ की। एसडीम संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन व धर्म गुरुओं के बीच संवाद की कड़ी हमेशा जुड़ी रहे। उन्होंने लाउडस्पीकरों की आवाज 45 डेसिबल से अधिक न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या फोन के माध्यम से कुछ गलत जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क कर पुष्टि कर लें। कोई भी गलत पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल न करें।
विज्ञापन

सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने सभी लोगों को ईद उल फितर की बधाई देते हुए कहा कि हमारी मिलीजुली संस्कृति हैं। मिले-जुले त्यौहार हैं। असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। सार्वजनिक मार्ग बंद न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जाएं। वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने कहा कि हर त्योहार पर अपने रब को खुश करने का काम होता है। कैराना में हमेशा हर त्योहार पर आपसी भाईचारा बना रहा है। कैराना के इतिहास के मुताबिक ही यहां ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की ईदगाह में नमाज के दौरान लोगों की अधिक संख्या होती हैं। उन्होंने मार्ग पर लगने वाली दुकानों व अन्य चीजों को हटवाने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने शाही इमाम को मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमुख मस्जिदों के पेश इमाम प्रतिष्ठित लोग व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed