फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Efforts to improve transport

यातायात व्यवस्था को सुधारने की मशक्कत

Fri, 04 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 04 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Efforts to improve transport
traffice news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  यातायात माह के दौरान पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों जगह वाहनों के चालान किए और लोगों को समझाते हुए नियमों के प्रति जागरूक किया।       
विज्ञापन


एक नवंबर से यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान चल रहा है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को शामली शहर कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस दर्जनों वाहनों के चालान किए। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद बाद पुलिस ने बसों की छतों पर बैठे यात्रियों को नीचे उतारकर हिदायत दी। 
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडेक्टर को         जमकर हड़काया। आगे से एेसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यातायात पुलिस द्वारा शहर के  विजय चौक, फव्वारा चौक, अजंता चौक सहित मुख्य मार्गों पर         चेकिंग की गई।      
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा और ठेली वालों पर चलेगा चाबुक 
शामली। शुक्रवार को डीएम शामली के आदेश पर शहर भर में अनाउंस कर जानकारी दी गयी, जबकि जाम लगने का मुख्य कारण सड़क किनारे खड़ी होने वाली लग्जरी गाड़ियां  दुकानों के बाहर 10 से 15 फिट तक लगे अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि  इसके अलावा गलत साइड चलने वाले वाहन, बैंकों और अन्य भवनों के सामने बनी पार्किंग वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed