फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Education and unemployment due to migration '

‘शिक्षा और बेरोजगारी है पलायन की वजह’

Mon, 22 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Education and unemployment due to migration '
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। राष्ट्रीय लोकदल के पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कैराना पलायन का कारण गांव देहात में शिक्षा और रोजगार की कमी बताया। कहा कि किसान नेता चौधरी चरण सिंह ने जीवनभर गांव देहात के पिछड़े लोगों को साथ उनकी भलाई के लिए कार्य किए।
विज्ञापन


रविवार को कैराना में शामली रोड पर पब्लिक इंटर कालेज के सामने पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अन्य पार्टियों से लोकदल में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया। कहा कि रालोद हमेशा से पिछडे़ लोगों को साथ लेकर चला है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए अपने मंत्रिमंडल में पिछडे़ समाज के 23 लोगों को मंत्री पद दिया था। उनके कार्यकाल में मुस्लिम बुनकर समाज से भी मंत्री बने थे। चौधरी चरण सिंह ने गांव की गलियों से किसानों को नेता बनाया। उनकी पार्टी पिछड़े वर्ग के लिए आबादी के आधार पर आरक्षण की मांग करती है। उनकी पार्टी धर्म जाति के नाम पर राजनीति नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद हमेशा ही नफरत फैलाने वालों के खिलाफ रही है। उन्होंने हिंदू मुसलमानों को एक होकर 2017 के विधानसभा चुनाव में रालोद को जिताने की अपील की। इससे पूर्व ताराचंद शास्त्री ने कहा कि उनका मिशन रालोद को मजबूत करके समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता 5-5 लोगों को पार्टी से जोडे़ं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुंशी रामपाल ने कहा कि रालोद ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। खासकर पिछड़ा वर्ग के उत्थान में जितने कार्य रालोद ने किए हैं, उतने किसी ने नहीं किए।


इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, पूर्व विधायक बाबू सिंह, बलबीर सिंह मलिक, जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, देशराज भनेड़ा, जावेद राव, चेयरमैन थानाभवन संजय शर्मा, सोहनपाल सिंह कसेरवा, सतबीर पंवार, योगेंद्र चेयरमैन, कंवरपाल मालेंडी, अभिषेक चौधरी, रंधावा मलिक, अनवार चौधरी, रजनीश कोरी, डॉ. सतबीर बालियान, वकील चौधरी, गय्यूर हसन, विशाल करोड़ी, रामकुमार वर्मा, जावेद जंग, आशुतोष पंवार, डाक्टर मुबारक अली, हाजी उस्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed