फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Each polling booth will have webcasting

प्रत्येक मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Each polling booth will have webcasting
प्रत्येक मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग
विज्ञापन

शामली। विधान परिषद मेरठ खंड- स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम जसजीत कौर ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने एक दिसंबर को होने वाले विधानपरिषद चुनाव के संबंध में बैठक लेकर सभी प्रभारी- सहायक प्रभारी अधिकारियों से निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और, ईमानदारी के साथ निर्वाचन संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन बैलेट पेपर से होना है। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था कराएं। डीएम जसजीत कौर ने कोविड-19 के दृष्टिगत मतदान हेतु बनाए गए प्रत्येक पोलिंग सेंटर के मुख्य गेट पर ही एक कोविड हेल्प डेस्क बनाएं। निर्वाचन में लगे सभी कार्मिक- मतदाताओं की सबसे पहले जांच करने के बाद ही अंदर भेजा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पोलिंग सेंटरों पर थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, हैंड सेनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, दवा एवं एंबुलेंस की भी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर संदीप कुमार, एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एआरटी ओ मुंशीलाल समेत सभी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed