फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to the cost of gas cylinders, the burden of 52 lakhs will be incurred per month.

गैस सिलिंडर महंगा होने से प्रतिमाह पडे़गा 52 लाख का भार

Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to the cost of gas cylinders, the burden of 52 lakhs will be incurred per month.
गैस सिलिंडर महंगा होने से प्रतिमाह पडे़गा 52 लाख का भार
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लोगों को महंगाई का झटका सरकार ने दे ही दिया। रसोई गैस के सिलिंडर के दाम में एकदम से 50 रुपये की वृद्धि की गई है। अभी तक 905 रुपये में मिल रहा सिलिंडर अब 955 का हो गया। दाम बढ़ने का अंदाजा पहले से ही लोगों को था। लेकिन एक साथ 50 रुपये बढ़ने की उम्मीद किसी को बिल्कुल नहीं थी। जिले में करीब 30 गैस एजेंसियां हैं। जिनसे प्रतिदिन करीब 3500 सिलिंडर की डिलीवरी रोजाना होती है। ऐसे में गैस सिलिंडर महंगा होने से जिले एलपीजी उपभोक्ताओं पर करीब 52 लाख का अतिरिक्त भार पड़ेगा। गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं में नाराजगी है। उनका रसोई का बजट बिगड़ गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग महिलाएं सरकार से कर रही हैं।
ये बोली महिलाएं
महंगाई तो लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार आम आदमी के बारे में सोच नहीं रही है। एकदम से रसोई गैस के दाम में अब 50 रुपये बढ़ाने से आम आदमी पर काफी भार पड़ेगा है। गैस के नए दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है - सरोज शर्मा, काकानगर
विज्ञापन

कुछ समय पहले तक गैस सिलिंडर करीब चार सौ रुपये का आता था और आज गैस के दाम 955 रुपये पहुंच गए हैं। इससे महिलाओं का घर चला पाना काफी मुश्किल हो रहा है। सरकार को आम आदमी की परेशानी के बारे में सोचना चाहिए - रीना वर्मा, विवेक विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई ने पहले ही लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। अब रसोई गैस के दाम में अचानक 50 रुपये की वृद्धि से लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। सरकार ने चुनाव ने चुनाव खत्म होने के बाद दाम बढ़ाकर आम आदमी को तगड़ा झटका दिया है - गीतांजलि शर्मा, काकानगर

लगातार बढ़ रही महंगाई के बारे में सरकार को सोचना चाहिए। खास तौर पर मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम कम होने के बजाए बढ़ रहे हैं, पहले ही महंगाई की मार से घर चलाना मुश्किल हो रहा था - ममता चौधरी फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed