{"_id":"698b8276030d83a2be0b9327","slug":"due-to-a-fault-the-power-supply-to-babri-bhandoda-village-was-disrupted-shamli-news-c-26-1-sal1002-159253-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फाल्ट के कारण गुल रही बाबरी–भंदौडा गांव की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फाल्ट के कारण गुल रही बाबरी–भंदौडा गांव की बिजली आपूर्ति
Wed, 11 Feb 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाबरी। गांव बाबरी और भंदौडा में सोमवार देर रात करीब 10 बजे फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति गुल हो गई। यह समस्या मंगलवार शाम चार बजे तक रही। करीब 18 घंटे तक बिजली कटने से ग्रामीणों की सामान्य दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई।
रातभर बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह होने पर पेयजल, स्नान और भोजन पकाने जैसी बुनियादी जरूरतें भी चुनौती बन गईं। पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए चारा और पानी की व्यवस्था करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बाबरी निवासी राजू पंडित, सचिन सैनी, विनोद कुमार और राजेंद्र भटनागर ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। मंगलवार शाम करीब 4 बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बाबरी बिजली घर के जेई श्रीनिवास ने बताया कि 33 हजार केवी लाइन में रात के समय फाल्ट आने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।