फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drivers getting confused due to fake message going viral

शामली: फर्जी मैसेज वायरल होने से भ्रमित हो रहे वाहन चालक

Tue, 14 Feb 2023 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Drivers getting confused due to fake message going viral
झिंझाना। दस व पंद्रह वर्ष पुराने वाहनों की अवधि बढ़ाने का मैसेज बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोग उसका सच जानने को उत्सुक नजर आए। कई लोग इस मैसेज से भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मैसेज में भारत सरकार का एक गजट भी साथ लगा हुआ है। वायरल मैसेज में दस साल पुराने डीजल वाहन और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन पर लगी पाबंदी को खत्म करने की बात कही गई है। पांच हजार रुपये देकर आरसी की अवधि बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद से काफी लोग अपने दस और 15 वर्ष पुराने वाहनों की आरसी का नवीनीकरण कराने के प्रयास में लग गए है। एआरटीओ कार्यालय से संबंधित दलालों से संपर्क साधने में लग गए हैं। इस संबंध में एआरटीओ रोहित राजपूत ने सोशल मीडिया पर वायरल राजपत्र को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि आरसी का नवीनीकरण के संबंध में कोई भी शासनादेश नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन


स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
झिंझाना। पुलिस ने कस्बा निवासी एक अभियुक्त को छह ग्राम स्मैक पाए जाने के आरोप में जेल भेज दिया। इससे पहले भी इस आरोपी के खिलाफ चोरी और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। मोहल्ला शाहमुबारिक निवासी तहसीम पुत्र मूदा को गाड़ीवाला के पास सिग्नेचर हॉस्पिटल के पास से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed