फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dr. Ambedkar walk in the way of

डॉ. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलें

Wed, 07 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar walk in the way of
Ambedkar Jayanti - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शहरवासियों ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बसपा के साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहब के आदर्श को जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


मंगलवार को बसपा की शामली यूनिट द्वारा कैराना रोड स्थित बारातघर में कार्यक्रम किया                    गया। जहां मायावती का लाइव भाषण का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान बसपा के सहारनपुर जोन कोर्डिनेटर प्रदीप सैनी सहित अन्य लोगों ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। मौके पर मो. इस्लाम, लोकेंद्र कुमार, सचिन वाल्मीकि, शाहबान, अहसान मलिक, चमनलाल, रामकुमार, हरपाल सिंह, संजीव पाल, लोकेश कश्यप आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कस्बा गढ़ीपुख्ता के अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस सहित अन्य लोगों  ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि     अर्पित की। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों और मजलूमों के हित में कार्य किए। 

मौके पर मंडल कोर्डिनेटर रामलाल कश्यप और वेदपाल गहलौत के अलावा सरफराज कुरैशी, मोहन प्रधान खेड़की, अतुल प्रधान पेलखा, मामचंद प्रधान चांदना, योगी बाबा कमलनाथ, कर्मवीर सिंह, शहजाद, सोमवीर, इमरान, तस्लीम आदि मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला पंसालियान में भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति के कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई।

समिति के राष्ट्रीय   अध्यक्ष अरविंद कुमार झंझोट  ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना कर दलितों और शोषितों को उनके अधिकार दिलाए।   इस दौरान वर्गिश झंझोट, रामकुमार, राजमोहन उपाध्याय, अनीता, विशाल कुमार, सुरेश चंद, मुकेश, नूरजहां, शबाना, निर्मल देवी  आदि मौजूद रहीं।

परिनिर्वाण दिवस पर किया बाबा साहेब को नमन
ऊन । रविदास मंदिर में बसपाइयों ने डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस अवसर पर पंडाल  में स्क्रीन लगाकर बसपा सुप्रीमो के भाषण का लाइव प्रसारण भी किया गया।

ऊन के रविदास मंदिर मे कैराना विधान सभा के बसपाइयों ने डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

उसके बाद पंडाल में दो स्क्रीनों पर लखनऊ में परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो के द्वारा दिए गए भाषण का लाइव प्रसारण भी सुनाया गया। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद झाल ने कहा कि उन्हीं की नीति पर बसपा सुप्रीमो भी सभी वर्गों को साथ लेकर उनके उत्थान के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर चौ.
अखलाख प्रधान पंजीठ, भास्कर चौधरी, राहुल गुप्ता, प्रदीप कर्णवाल, अजय गोयल आदि रहे।

भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च
शामली । भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से ब्लाक रोड पर अंबेडकर छात्रावास में बैठक की गई।          जहां मिशन के भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि जो अधिकार बाबा साहब ने दलित-शोषित वर्ग को दिलाए, उनकी रक्षा के लिए दलित वर्ग को एकजुट होना

चाहिए। वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

 बैठक के बाद छात्रावास से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नीटू कुमार, रोहित राज गौतम, अरुण, सतेंद्र धीरयान, मनीषे, मेहरदास, गौरव धीरयान, सुरेंद्र, योगेश, विशाल, मनोज, संदीप , कुलदीप, प्रमोद, मोहित, राहुल, हर्ष, दीपक, सचिन, गौरव, कमल, धनंजय, सुनील टिटौली आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed