फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doss house

रैन बसेरों में मुसाफिरों के ठहरने के इंतजाम

Mon, 06 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Doss house
शामली खाली पडा रोडवेज बस अडडे का रैन बसेरा - फोटो : SHAMLI
रैन बसेरों में मुसाफिरों के ठहरने के इंतजाम
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे रैन बेसरा में मुसाफिरों के लिए ठहरने का इंतजाम किया गया है। शहर में चलाए जा रहे रैन बसेरों में पहुंचकर मुसाफिर रात बिता रहे है। उनके लिए रजाई ओर गद्दों की व्यवस्था की गई है।
सोमवार को बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग शाम होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश शुरू कर देते हैं। नगरपालिका शामली द्वारा पिछले महीने दिसंबर माह में पालिका सभागार में और रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरा चालू किया गया है। सोमवार रात आठ से साढ़े आठ बजे तक रैन बसेरों की पड़ताल की गई। नगरपालिका परिसर में रैन बसेरा में 15 गद्दे और 15 लिहाफ की व्यवस्था मिली। यहां पर एक महिला लोनी निवासी सविता दो छोटे बच्चों के साथ रैन बसेरा में मिली। यहां मौजूद कर्मचारी वसीम ने बताया कि अभी तक करीब 126 लोग रैन बसेरा में आकर रात बिता चुके हैं। यहां पर ठहरने, नहाने, शौचालय और पानी की व्यवस्था है। अगर किसी मुसाफिर को भोजन की जरूरत है तो वह उपलब्ध करा दिया जाता है। साढ़े आठ बजे रोडवेज बस स्टैंड रैन बसेरा खुला हुआ था। वहां भी 15 गद्दों और 15 रजाई की व्यवस्था पाई गई। यहां पर उस समय कोई मुसाफिर नहीं मिला। पालिका कर्मचारी शशिकांत ने बताया कि अभी तक यहां पर 119 लोग आकर रात बिता चुके है। इनमें से पांच लोगों को खाना खिलाया गया है। अधिकांश यात्री सोने के लिए आते है। उनसे खाने के लिए पूछा जाता है, लेकिन उनका कहना होता है कि वह बाहर से खाना खाकर आए है। उन्होंने बताया कि यहां ठहरने, नहाने शौचालय और पानी की व्यवस्था है।
विज्ञापन

रैन बसेरों में मुसाफिरों के लिए ठहरने, नहाने और शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था है। अगर किसी मुसाफिर को खाने की जरूरत है तो उसे खाना भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, ईओ नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed