{"_id":"6578aec11feefaad120de744","slug":"doctors-missing-from-district-hospital-and-chc-patients-getting-worried-shamli-news-c-26-1-smrt1056-13242-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल व सीएचसी से डॉक्टर गायब, मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल व सीएचसी से डॉक्टर गायब, मरीज हो रहे परेशान
Wed, 13 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली सीएचसी में खाली पडी चिकित्सक की कुर्सी
शामली। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे मरीजों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसे में चिकित्सक भी अपने कक्ष से गायब हो रहे है। मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। अधिकारी भी नदारद रहने वाले डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई तक नहीं कर रहे हैं।
इस समय बुखार, वायरल, खांसी, मलेरिया, निमोनिया आदि लोगों को अपनी चपेट में ले रही है और जिला अस्पताल व सीएचसी में मरीजाें की भीड़ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे दो डॉक्टर नदारद मिले और उनके कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। मरीज सुशीला, नाजमा, आफताब का कहना है कि काफी देर से डॉक्टर तक नहीं आए है, जिससे वह लाइन में लगे हुए है। एक तो ठंड हो रही है और ऊपर से उनको कई दिन से बुखार आ रहा है। सोचा था कि जल्दी जाकर दवाई लेकर अपने घर चले जाएंगे, लेकिन यहां तो डॉक्टर तक नहीं मिले। अब चिकित्सक के आने के बाद ही उनको दवाई मिल सकेंगी।
वहीं शामली सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन भी काफी देर तक अपने कक्ष से गायब रहे, जिससे मरीज लाइन में लगे रहे। मरीज मोहिनी, राखी, विमलेश का कहना है कि चिकित्सकों के समय से नहीं आने के कारण परेशानी हो रही है। अधिकारी भी ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं करते है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि डॉक्टर इमरजेंसी में चले गए होंगे और यहां डॉक्टर समय से आकर मरीजों का उपचार करते हैं।