फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not do anything that will point fingers at us: Nahid

कोई ऐसा काम ना करें जिससे हम पर अंगुली उठे : नाहिद

Mon, 31 Mar 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Do not do anything that will point fingers at us: Nahid
कैराना। कैराना विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने रविवार को वीडियो जारी कर मुस्लिम समुदाय को ईद व हिंदू समुदाय के लोगों को नवरात्र पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा, जो लोग ईदगाह के अंदर नमाज पढ़ सकते हैं वो ईदगाह में नमाज पढ़े, और जो मस्जिदों में पढ़ सकते है वो मस्जिदों के अंदर नमाज पढें। कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे हमारे ऊपर अंगुली उठे।
विज्ञापन

हमारा क्षेत्र हिंदू मुस्लिम एकता के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां कभी कोई घटना नही हुई। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों होली व रमजान के जुमे की नमाज एक दिन हुई। उसमें हिंदू-मुस्लिमों ने भाईचारा कायम करके दिखाया। ईद के दिन भी एक ऐसा उदाहरण पेश किया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ईद के समय किसी को भी अनावश्यक परेशान ना किया जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आजकल जो माहौल देश में चल रहा है उसके लिए भी सभी दुआ करें। फिलिस्तीन में जो जुल्म ज्यादती हो रही है, जिसके चलते वहां के लोग बेहद परेशान हैं उनके लिए दुआ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed