{"_id":"62aa23cb1ca6665c3d08b450","slug":"dm-sp-held-a-meeting-with-religious-leaders-shamli-news-mrt5930269198","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक
चौसाना। पिछले शुक्रवार को कई जगह हुए बवाल के बाद डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने चौसाना पुलिस चौकी पर धर्मगुरुओं व क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में डीएम ने कहा कि पिछले दो साल में विकट परिस्थितियों में यहां के लोगों ने पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया और भाईचारे की मिसाल पेश की। जिस कारण जिले में शांति रही है। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर ध्यान न दें और बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। किसी प्रकार की कोई सूचना हो तो पुलिस को पहले जानकारी दें। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बाहरी व्यक्ति पर पैनी नजर रखें। ऐसा न हो कि कोई बाहरी व्यक्ति माहौल खराब कर दे। आपस में भाईचारा बनाए रखें। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, सीओ बिजेंद्र भड़ाना, एडीएम संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ धर्मगुरु अथहर हसन, नवाब सिंह, बिल्लू प्रधान, कमल सिंह, जिला पंचायत सदस्य कर्ण सिंह, विनोद प्रधान, एहसान आदि मौजूद रहे।